logo

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार, MP में किसे बहुमत; सामने आया एग्जिट पोल

a418.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुका है। 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं जिसमें परिणामों को लेकर मिला-जुला अनुमान व्यक्त किया गया है। किसी एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो कहीं मुकाबला कांटे का दिख रही है। मध्य प्रदेश को लेकर भी यही कहा जा सकता है। अलग-अलग चैनलों ने तेलांगना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ को लेकर भी एग्जिट पोल जारी किया है। 

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 36-46, कांग्रेस को 40-50 और अन्य को 1.5 सीट मिलता दिख ररहा है। इनका एग्जिट पोल राजस्थान में कांग्रेस को 86-100, बीजेपी को 80-100 और अन्य को 9-18 सीटें मिलता दिखा रहा है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 140-162 सीट मिल रही है। कांग्रेस को 68-90 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में जेडपीएम को 28-35 सीटें मिल सकती है। एमएनएफ को 3-7 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 2-4 वहीं बीजेपी को 2 सीटें मिल सकती है। 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 71-91 सीट, बीजेपी को 94-114 और अन्य को 9-19 सीटें मिलती दिख रही है वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 41-53, बीजेपी को 36-48 और अन्य को 4 सीटें मिलती दिख रही है। एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी को 88-112 सीटें मिलती दिखा रहा है वहीं कांग्रेस को 113-137 सीट मिलती दिखा रहा है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें मिल सकती है। मिजोरम में एमएनएफ को 15-21 सीट, जेडपीएम को 12-18 सीट, कांग्रेस को 2-8 सीट और अनन्य को 5 सीटें मिलता दिखा रहा है। 

टाइम्स नाउट को एग्जिट पोल बताता है कि राजस्थान की 199 में से कांग्रेस को 56-72, बीजेपी को 108-128 और अन्य को 13-21 सीट मिल रही है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 34-36, बीजेपी को 26-30 और अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती है। टाइम्स नाऊ ईटीजी का एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी को 105-117, कांग्रेस को 109-125 औऱ अन्य के खाते में 1-5 सीटें जाते दिखा रहा है। मिजोरम में एमएनएफ को 14-18, जेडपीएम को 10-14 और अन्य को 9-15 सीटें मिलता दिखा रहा है। 

न्यूज 24 चाणक्य का एग्जिट पोल बताता है कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से बीजेपी को 139-163 वोट, कांग्रेस को 62-86 औऱ अन्य को 1-9 सीटें मिल सकती है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 49-65, बीजेपी को 25-41 सीटें मिल सकती है। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में से एमएनएफ को 15-21, जेडपीएम को 12-18, कांग्रेस को 2-8 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती है