logo

धनबाद : परिवार ने खाया जहर, पति, पत्नी और बच्ची की मौत; जांच में जुटी पुलिस

जहर_खा_कर_मौत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते मंगलवार को पूरे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उन सबकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार परिवार में पति, पत्नी और एक मासूम बच्ची शामिल है। मामला जिले के जोगता थाना क्षेत्र की सिजुआ 06/10 न्यू कॉलोनी का बताया जा रहा है। परिवार एक सप्ताह पूर्व ही तेतुलमुड़ी दाऊद नगर बस्ती से यहां किराए के मकान में रहने आया था। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय दैनिक मजदूर राजा अंसारी, 20 वर्षीय पत्नी अमीना खातून और उनकी एक 2 वर्षीय मासूम बेटी मायरा के रूप में हुई है। 
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के करीब 7:15 बजे  राजा मजदूरी करके घर लौटा था। कुछ ही देर बाद गांव के लोगों ने गली से गुजरने के दौरान दिनों को जमीन पर पड़ा देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जहां से पुलिस को एक बर्तन में संदिग्ध घोल मिला है। उसे जांच के लिए पुलिस ने लैब भेज दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक राजा के पिता जमाल अंसारी और माता रजिया खातून दाऊद नगर में रहते हैं। राजा के पिता पहले रिक्शा चलाते थे। राजा भी कुछ दिन पहले तक अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण पांच दिन पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आरएन चौहान के घर किराये पर रहने आया था। राजा का ससुराल बोकारो बताया जा रहा है। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand crime news dhanbad news dhanbad latest news suicide news dhanbad update