logo

लापता मो. शफीक की तलाश में परिवार परेशान, आखिरी बार धनबाद में दिखे

12121212222323233.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मस्तीपुर के रामपुर मनियार गांव के रहने वाले मो. शफीक बीते 6 दिनों से लापता हैं। 15 अक्टूबर को वे रांची से दरभंगा जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में धनबाद स्टेशन पर उतर गए और तभी से उनका कोई पता नहीं चला है। घरवालों के अनुसार, मो. शफीक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उन्हें ढूंढना और भी मुश्किल हो रहा है।

हाल ही में स्थानीय लोगों ने उन्हें धनबाद स्टेशन के पास टाटुमारी थाना क्षेत्र के पीछे पहाड़ी इलाके में देखा था। वहां कुछ लोगों ने उन्हें खाना भी खिलाया, लेकिन उसके बाद वे फिर कहीं चले गए। अगर किसी को मो. शफीक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया 9308456883 नंबर पर संपर्क करें।

Tags - jharkhand news missing case dhanbad news mohamaad shafik jharkhand latest news