logo

पिता–भाइयों ने नेत्रहीन लड़की का रेप किया, गर्भपात कराया; मां ने भी दिया साथ

पिता–भाइयों ने नेत्रहीन लड़की का रेप किया, गर्भपात कराया; मां ने भी दिया साथ

रांची: 
RANCHI NEWS:
जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को दोषी ठहराने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुई पेशी
सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। यह मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से संबंधित है। इस मामले में 1 जुलाई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पीड़िता ने पिता और भाइयों पर लगाए थे आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पिता और भाइयों ने कई वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। मामले में जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप है। अब इस मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

Tags - Ranchi NewsJharkhand NewsPOCSO CourtCrime NewsCourt Verdict