द फॉलोअप डेस्क:
Lalu Prasad Yadav IRCTC Scam: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने IRCTC होटल घोटाले (Hotel Scam) से जुड़े भ्रष्टाचार (Corruption) के मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट (Court) ने तीनों की ओर से दाखिल याचिकाओं को खारिज करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए गए थे। 26 नवंबर 2026 को जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। हाई कोर्ट ने लालू परिवार के अलावा इस मामले के अन्य आरोपियों की याचिकाएं भी खारिज कर दीं। इस फैसले के बाद अब मामले में निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

क्या है पूरा मामला?
CBI के मुताबिक, यह मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे के रांची और पुरी स्थित BNR होटलों के रखरखाव और संचालन का ठेका निजी कंपनी सुजाता होटल को देने से जुड़ा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितताएं कर कंपनी को फायदा पहुंचाया गया। इसके बदले पटना में कीमती जमीन को कम कीमत पर एक कंपनी के नाम ट्रांसफर कराया गया और बाद में उस कंपनी के शेयर लालू परिवार के सदस्यों के पास पहुंचे। इसी कथित लेन-देन के आधार पर CBI ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था।

13 अक्टूबर 2025 को तय हुए थे आरोप
इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इसके बाद सभी आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर इस आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि फिलहाल उपलब्ध सामग्री आरोपों पर सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले को आरोपियों के दोषी होने पर अंतिम राय नहीं माना जाएगा। अब राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले का ट्रायल जारी रहेगा।