logo

महिला कर्मी को घर ले गया युवक, कमरे में बंद कर किया रेप; दोस्त के पिता ने भी की दरिंदगी

मपोलद.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची जिला अंतर्गत चान्हो से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता-पुत्र ने मिलकर एक 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपी नारायण सिंह और उसके पुत्र रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी चान्हो के रोल हुटरी गांव का निवासी है। 


मोबाइल लेने बुलाया था घर 
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक युवती और आरोपी रोहित सिंह रांची के एक कपड़े के दुकान में साथ काम करते थे। जहां उनकी दोस्ती हुई थी। इसी दौरान एक दिन रोहित ने युवती का फोन अपने पास रख लिया। जब युवती ने अपना फोन वापस मांगा तब रोहित ने उसे बीजुपाड़ा आने को कहा। 3 जनवरी की रात 8 बजे के करीब युवती बताए हुए जगह पर पहुंची। जिसके बाद रोहित ने युवती को अपने घर ले गया, जहां दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया गया। 


दोनों आरोपी गिरफ्तार किये गये 
युवती ने अपनी प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया कि दुष्कर्म के बाद जब रोहित कमरे से बाहर गया तब उसके पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अलगे सुबह जैसे ही मौका मिला युवती वहां से भाग निकली और सीधे थाने पहुंची। जहां उसने रोहित और उसके पिता नारायण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ युवती को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया गया।