logo

रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में पिता ने डेढ़ साल मासूम को धुर्वा डैम में फेंका

DHURWA1.jpg

रांचीः 
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले धुर्वा डैम में एक डेढ़ साल की बच्ची को उसके पिता ने फेंक दिया। पिता को शक है कि बच्चे की मां का किसी और के साथ अवैध संबंध चल रहा है और यह उसकी बच्ची नहीं थी इसलिए यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक बच्ची का शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस लगातार बच्ची के शव को ढूंढने में जुटी है।  


आज चलाया जाएगा अभियान 
जानकारी के मुताबिक शनिवार को बच्चे घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त पिता ने उसे गोद में उठाया और ले जाकर धुर्वा डैम में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार को अंधेरा होने की वजह से बच्चे की तलाश रोक दी गई थी। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम के जरिए डैम में तलाशी अभियान फिर से चलाई जाएगी।


अवैध संबंध का शक
आरोपी पिता ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। यह उसकी बच्ची नहीं थी। इसे लेकर अक्सर घर में विवाद हुआ करता था। आरोपी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी घर के कामों में उलझी हुई थी, तभी वह बाजार जाने के बहाने घर से निकला। बच्ची को गोद में लिया और सीधा धुर्वा डैम पहुंच गया। उस वक्त डैम के आसपास कोई नहीं था। इसलिए वह बच्ची को फेंक कर वहां से निकल गया।