logo

RIMS में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, डेंटल कॉलेज के बाहर स्टूडेंट-युवक आपस में भिड़े 

rims_rachi.jpg

द फॉलोअप रांची:
रिम्स में सोमवार को देर रात एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की गई। जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया । छेड़खानी 2017 बैच की इंटर्न डॉक्टर के साथ हुई है। रात में ट्रामा सेंटर का गेट जाम कर दिया। उन्होंने रिम्स प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में अबतक कोई लिखित कंप्लेन नहीं की गई है। वहीं मंगलवार को डेंटल कॉलेज में भी बाहरी युवकों द्वारा छेड़छाड़ की बात सामने आई है। इसके बाद डेंटल कालेज के स्टूडेंट और युवक भिड़ गए। 


जूनियर डॉक्टर ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ गए
हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस के पास ही कुछ दूर पर गर्ल्स हॉस्टल है। रात में महिला डॉक्टर उसी रास्ते से जा रही थी। इस बीच बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और महिला डॉक्टर से छेड़खानी की। इलाका सुनसान होने के कारण इस घटना को युवकों ने अंजाम दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपरिंटेंडेंट जूनियर डॉक्टरों से बात करने पहुंचे और आश्वासन दिया कि ऐसी घटना दोबारा से नहीं होगी। तब सभी वापस लौट गए।


अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ विकास ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है। जबतक कोई लिखित में कंप्लेन नहीं मिलती है तो कुछ बता नहीं सकते। बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के अनुसार घटना की जानकारी मिली है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।