logo

गुमला : कमरे में साथ बैठे थे लड़का-लड़की, अचानक मंगेतर ने घोप दिया चाकू 

कदकद.jpg

गुमलाः

बसिया थाना क्षेत्र के सरूडा गांव में एक युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी है। आरोपी का नाम अरबिंद तिर्की है। आरोप है कि अरबिंद ने जेने विभा तिर्की की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वह रायडीह प्रखंड के सिकोई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सोमवार को लगभग तीन बजे अरबिंद, जेने से मिलने आया था। घर के अंदर दोनों एक साथ ही बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अरबिंद तिर्की ने मंगेतर की पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। परिजन ने जेने को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।


चाची के पास रहती थी 
मृतका जेने विभा तिर्की अपनी चाची के पास रहती थी। उसके माता-पिता नहीं थे। जेने ने नर्स का कोर्स किया हुआ था उसकी  नौकरी सिमडेगा में लगनेवाली थी। थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। आरोपी को भी तलाशा जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा। मृतका के परिवार के सदस्य कुछ भी कारण नहीं बता पा रहे हैं।