logo

फिल्म मेकिंग बन रहा युवाओं के लिए नया करियर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्रों को करेगा सहयोग

vinoda_bhave.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विनोबा भावे विश्वविद्यालय अब फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी छात्रों को सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हजारीबाग के कुछ युवकों ने जो कभी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं, मिलकर एक आधे घंटे की फिल्म "सूरजमुखी" बनाई है। इस फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित किया गया था, जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति ने भी हिस्सा लिया। कुलपति ने विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय अब इस क्षेत्र में भी काम करेगा।

हजारीबाग एक छोटा सा शहर है, लेकिन यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। युवा पीढ़ी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही है। विनोबा विश्वविद्यालय में "सूरजमुखी" नामक लघु फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ। चंद्र भूषण शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में बनी यह बेहतरीन फिल्म है, जिसकी लागत 25 हजार रुपये थी। इस फिल्म के माध्यम से कलाकारों ने अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय अब फिल्म मेकिंग में भी काम करेगा और दूसरे विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों और छात्रों को हजारीबाग बुलाया जाएगा ताकि यहां से अच्छे कलाकार और फिल्म निर्माता निकलें। कुलपति डॉ। चंद्र भूषण शर्मा ने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने निजी खाते से 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

="कंट्री रोड्स" नामक बैनर तले हजारीबाग के युवक बेहद कम खर्चे में लघु फिल्म बना रहे हैं। इस बैनर के तहत 25 साल की उम्र में 20 से अधिक लघु फिल्में बनाई जा चुकी हैं। निर्देशक सुमित सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग में हर जगह फिल्म बनाने के लिए उपयुक्त स्थान हैं, और प्रकृति से उन्हें प्रेरणा मिलती है। हालांकि, यहां फिल्म मेकिंग को लेकर करियर की संभावनाएं कम हैं। वे भविष्य में इस क्षेत्र में करियर बनाने की उम्मीद रखते हैं।
मुकेश राम प्रजापति, जो विश्वविद्यालय में शोधकर्ता हैं, ने भी "सूरजमुखी" फिल्म में अभिनय किया है। उनका कहना है कि हजारीबाग में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर कलाकारों को अच्छा प्लेटफार्म मिले, तो वे भी बेहतर निर्देशक और कलाकार बन सकते हैं। शॉर्ट फिल्म्स अब एक नया करियर आयाम बनकर उभर रही हैं और इसके लिए कलाकारों को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को इस क्षेत्र में एक विषय के रूप में फिल्म मेकिंग स्थापित करने पर भी विचार करना चाहिए।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand updates latest jharkhand News hazaribagh news updates hazaribagh updates in Hindi latest news Film Making in Hazaribagh