logo

Budget 2024 : वित्त मंत्री के बजट में स्पष्ट नीति और नीयत की झलक दिखाई देती है  - बाबूलाल मरांडी 

MARANDI8.jpeg

रांची 

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज संसद में पेश अंतरिम बजट के बारे में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट में स्पष्ट नीति और नीयत की झलक दिखाई देती है। कहा कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार की पिछले 10 वर्षों की विकास गाथा है। 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है। गांव, गरीब,किसान,महिला औऱ युवा सभी वर्गों के उत्थान की सोच है। इस बजट का स्वागत किया जाना चाहिये। मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई व शुभकामनाएं दी।

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की योजना

बाबूलला मरांडी ने कहा कि यह अंतरिम बजट विकास के दशक का बजट है। इसमें 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की योजना है। मोदी सरकार ने 3 करोड़ लोगों को पक्की छत दी है। कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आम आदमी तक हुई है। कहा कि यह सुनहले भविष्य का बजट है। जिसमे गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।

सीतारमण ने क्या कहा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में आम बजट पेश करते हुए कहा है कि देशभर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए बनी पिछली योजानाओं से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। इस दिशा में लखपति दीदी योजना का खासा असर पड़ा है। अब 3 करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना पर काम किया जायेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम संसद में पेश कर रही हैं। इसमें उन्होंने देश के लिए तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही कहा है कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।