logo

आक्रोश रैली में शामिल बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और अमर बाउरी समेत 42 बड़े भाजपा नेताओं पर नामजद एफआइआर, 12 हजार अज्ञात भी बने आरोपी

bjp-yuva-aakrosh-rally-.jpg

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की आक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद भाजपा के बड़े नेताओं सहित 42 नामजद और 12 हजार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मोराबादी मैदान में आयोजित भाजयुमो में आक्रोश रैली में जम कर बवाल हुआ था। जिसमे दर्जन भर पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता घायल हुए थे।

 भाजपा नेताओं पर एफआइआर लालपुर थाने में दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया, साथ ही बिना आदेश के सीएम आवास मार्च करने की कोशिश की. इस आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोरहाबादी मैदान में भाजपा की ओर से बनाए गए मंच में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बैरेकेडिंग तोड़कर सीएम आवास का घेराव करने को लेकर भड़काया जा रहा थाइसके अलावा आरोपियों पर नाजायज मजमा लगाने और निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है

जमकर हुई थी झड़प

गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजयुमो की ओर से मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने का प्रयास किया गया. उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह पर कंटीले तार लगाये थे।

इन नेताओं पर हुआ एफआइआर

झारखंड भाजपा की युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी , विधायक भानु प्रताप शाह, सीपी सिंह, सांसद बीडी राम आदित्य साहू (सांसद), दीपक प्रकाश (राज्यसभा सांसद), अभयकांत प्रसाद (सांसद), प्रदीप वर्मा (सांसद), विद्युत वरण महतो (सांसद), मनीष जायसवाल (सांसद), नीलकंठ सिंह मुंडा ( विधायक ), रणधीर सिंह ( विधायक ), नीरा यादव (विधायक), रामचंद्र चंद्रवंशी (विधायक), अपर्णा सेन गुप्ता ( विधायक), कुशवाहा शशिभूषण मेहता ( विधायक ), पुष्पा देवी ( विधायक ), समरी लाल (विधायक), केदार हाजरा ( विधायक ), राज सिन्हा ( विधायक ), यदुनाथ पांडेय (पूर्व सांसद), ढुल्लू महतो (सांसद), मधु कोड़ा ( पूर्व मुख्यमंत्री ), गीता कोड़ा (पूर्व सांसद), संजीव विजयवर्गीय (पूर्व डिप्टी मेयर), कर्मवीर सिंह (संगठन मंत्री, भाजपा), नवीन जायसवाल (विधायक), नारायण दास ( विधायक), अमित मंडल ( विधायक), आलोक चौरसिया, कोचे मुंडा, किशुन कुमार दास, विष्णुकांत राय, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, वरुण साव, सुशील दुबे, अमित कुमार (पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), रमेश सिंह, इंदुशेखर मिश्रा, प्रतुल नाथ शाहदेव (प्रदेश प्रवक्ता), शशांक राज, आरती कुजूर, सत्येंद्र तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी, गंगेस्वर यादव, विशाल गौतम और कृष्णकांत राय के खिलाफ केस दर्ज।