logo

फ़िरायालाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस प्रतियोगिता का आयोजन

MAIN.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फ़िरायालाल पब्लिक स्कूल में आज क्रिसमस पर्व के अवसर पर कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस ट्री डेकोरेशन एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को क्रिसमस के महत्व और उसके संदेश प्रेम, शांति एवं भाईचारे से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला। क्रिसमस ट्री डेकोरेशन प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों से चार-चार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे सजावटी सामान, हस्तनिर्मित अलंकरण, लाइट्स और पर्यावरण–अनुकूल सामग्री का उपयोग कर अपने-अपने क्रिसमस ट्री को आकर्षक रूप प्रदान किया और अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने क्रिसमस से संबंधित विषयों पर अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम प्रार्थना सभा के दौरान घोषित किए गए। ज्ञान सदन ने प्रथम स्थान, शांति सदन ने द्वितीय स्थान, आनंद सदन ने तृतीय स्थान तथा मैत्री सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने सजावट और ड्रॉइंग की मौलिकता, प्रस्तुति, रंग संयोजन और समग्र प्रभाव के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सैंटा क्लॉज़ का आगमन रहा। सैंटा क्लॉज़ के आगमन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएँ दी और प्रेम, सद्भाव एवं सहयोग का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates Latets jharkhand News latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest jharkhand News Firayalal News Updates Firayalal news in hindi Firayalal news Firayalal Updates latest Firayalal News late