logo

रांची : ASP निशा मुर्मू के घर में लगी आग, ऐसे पाया गया काबू 

ASP1.jpg

रांची 
रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली स्थित एएसपी निशा मुर्मू के घर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अगलगी की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। 


ऐसे फैली आग 

आसपास के लोगों ने बताया कि दो मंजिला मकान के दूसरे तल्ले की दो खिड़कियों से धुंआ निकलता हुआ दिखाई पड़ा। इसके बाद इसकी सूचना घर और बाकी दूसरे लोगों को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड का दल घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ मशक्कत के बाद एका-ध घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - FIREASPHOUSEJharkhand News