logo

रांची के इस इलाके में गोलीबारी, बाहर खेल रहे 10 साल के बच्चे को लगी गोली

्दीोल्ो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन गोलीबारी की घटना घट रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी डोरंडा इलाके के मिस्त्री मोहल्ला में गोलीबारी की घटना घटी है। जिसमें एक बच्चा घायल हो गया है। बच्चे के पैर में गोली लगी है।  जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झड़प हो रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई, जिसमे पास में ही खेल रहे एक दस साल के बच्चे के पैर में गोली लग गई।


फायरिंग करने वाले की पहचान हो गई 
घायल बच्चा खतरे से खाली है। पहले उसे  इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने बच्चे के पैर से गोली निकाल दी है। उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। डोरंडा पुलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधियो की पहचान कर ली गई है। फायरिंग करने वालो में सैफ, शकिब और सनजर का नाम आ रहा। तीनों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


तीन हथियार से फायरिंग की सूचना
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि तीनों अपराधियों के हाथ में हथियार था और तीनों ने एक-एक फायरिंग की थी। इसी फायरिंग में पास में ही खेल रहे 10 वर्षीय अक़दस मिर्जा को गोली लग गई। फिलहाल बच्चे का रिम्स में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Crime in Ranchi Ranchi News Ranchi Jharkhand