रांची
झारखंड की ईमानदार जन राजनीति और वामपंथी परंपरा के प्रतीकों की स्मृति में ‘लहू बोलेगा’ स्वैच्छिक रक्तदान संगठन द्वारा आयोजित पहला सम्मान समारोह कल, 14 अप्रैल 2025 को रांची में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सत्य भारती सभागार (उर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल), मेन रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से झारखंड नव निर्माण के अग्रदूत, मज़दूर-किसानों के नेता तथा पूर्व सांसद कॉमरेड एके राय, पूर्व विधायक कॉमरेड गुरुदास चटर्जी और कॉमरेड महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। इन नेताओं ने अपने जीवन में जन सरोकारों की राजनीति और संघर्ष को सर्वोपरि रखा।
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने हेतु कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे, जिनमें हैं:
• झारखंड सरकार के मंत्रीगण (जेएमएम एवं कांग्रेस)
• राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस
• कॉमरेड शुवेन्दु सेन, केंद्रीय कमेटी सदस्य, भाकपा माले
• कॉमरेड प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव, सीपीआई(एम), झारखंड
• डॉ. प्रभात कुमार, सिविल सर्जन, रांची
इस आयोजन के जरिए न सिर्फ जन नेताओं की स्मृति को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि झारखंड में जन भागीदारी आधारित राजनीति और समाज सेवा के मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी। आयोजन का विशेष संयोग यह भी है कि यह अंबेडकर जयंती और कॉमरेड गुरुदास चटर्जी शहादत दिवस के दिन हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन “लहू बोलेगा” स्वैच्छिक रक्तदान संगठन द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई संस्थापक नदीम खान कर रहे हैं।