logo

पहले हेमंत और अब केजरीवाल, 2 मुख्यमंत्री को अरेस्ट करने वाले  ED ऑफिसर कौन हैं

kejriwal_hemant_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ED इन दिनों देशभर में एक्शन मोड में हैं। बीते 2 महीने में ईडी ने 2 राज्य को मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। 2 सीटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने वाले  ED ऑफिसर की चर्चा देशभर में हो रही है। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न आपसे भी उनका परिचय कराया जाए। उनका नाम कपिल राज है। फिलहाल वो ED में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर काम करते हैं। गौरतलब है कि जहां 21मार्च दिल्ली शराब नीति में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई। वहीं इससे पहले 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। 


2008 में क्लियर किया था UPSC एग्जाम 
कपिल राज उत्तरप्रदेश सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। मिडिल क्लास परिवार से आने वाले कपिल ने स्कूली पढ़ाई घर से पूरी की। इसके बाद वो लखनऊ से इंजीनियरिंग की।  फिर साल 2008 में उन्होंने UPSC एग्जाम क्लियर किया। कुछ सालों तक कस्टम और एक्साइज में काम किया। इसके बाद 7 साल पहले ही उनकी नियुक्ति प्रवर्तन निदेशालय में हुई। बीते सात साल में कपिल राज कई बड़े केसों में काम किया। उन्होंने भगोड़े अरबपति नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े केस की जांच की थी। पंजाब नेशनल बैंक केस की जांच करने वाली टीम में कपिल शामिल थे। 


इन बड़े मामलों की कर रहे जांच
ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे हैं। उनकी निगरानी में ही झारखंड में अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला और विधायक नकद घोटाला सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच हो रही है। कथित अवैध खनन मामले और भूमि घोटाले वाले केस में कपिल ने 31 जनवरी को पूर्व CM हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही हेमंत सोरेन ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में कपिल राज को मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ईडी सेक्शन द्वारा 1 साल का डेपुटेशन दिया गया था। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - EDkapilrajarvindkejriwalhemant soren