द फॉलोअप डेस्क, सरायकेला:
सरायकेला में बड़ा रेल हादसा हुआ है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि चक्रधऱपुर रेल डिवीजन के गम्हरिया और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बीच यह दुखद हादसा हुआ है।