logo

बोकारो के जरीडीह में धनरोपनी के दौरान वज्रपात, 5 महिलायें घायल

jaridih.jpg

जरीडीह/बोकारो:

बोकारो जिले के जरीडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत भस्की पंचायत के योगीडीह गांव में सोमवार शाम धान रोपनी के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 5 महिलायें घायल हो गईं। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार, महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय शुकरमुनी देवी, 27 वर्षीय कविता कुमारी, 18 वर्षीय सुनीता कुमारी, 50 वर्षीय सकरमनी देवी तथा 50 वर्षीय बेलमुनि देवी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वज्रपात में झुलसी महिलायें खतरे से बाहर
जैनामोड़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति सामान्य है और आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख की जा रही है।

Tags - JharkhandThunderstormLightningWeather ForecastBokaro