logo

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में क्रिसमस गैदरिंग और फ्रेशर्स-फेयरवेल का आयोजन

tyunieti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इरबा स्थित फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हाल ही में क्रिसमस गैदरिंग, फ्रेशर्स और फेयरवेल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक और उप नेता श्री राजेश कच्छप उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमा खलखो अध्यक्ष झारखंड महिला प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व मेयर रांची, रिजवान अंसारी उप प्रमुख ओरमांझी, संस्थान के सचिव जीनत कौशर, निदेशक डॉ. शाहीन कौशर और डॉ. नाज़नीन कौशर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और केक कटिंग के साथ की गई।
इस अवसर पर संस्थान के नर्सिंग के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, वहीं नर्सिंग के पास आउट छात्र-छात्राओं को फेयरवेल दिया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में आकर्षक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी जमकर भाग लिया। कौंसिल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजेश कच्छप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने कॉलेज का नाम रोशन करें। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सेवा को अपना साधन बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रमा खलखो ने कहा कि जीवन में हर मोड़ पर नई चुनौतियां आती हैं, जिन्हें पार करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उन सभी छात्रों को सम्मानित किया जो इस पेशे को चुनने का साहस दिखा रहे हैं।
संस्थान की सचिव जीनत कौशर ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के दौरान सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है, ताकि छात्रों को एक सफल पेशेवर और एक बेहतर इंसान बनाया जा सके। उन्होंने नए विद्यार्थियों का तहे दिल से स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें शिक्षण संसाधनों, व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण विधियों से लैस करने में हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनिशा टी. बन्श्रीयर, जेड. ए. रॉयल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या ज्योति ग्लोरिया मुंडू, उप-प्राचार्य विक्रम मजुमदार सहित कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates Latets jharkhand News latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest jharkhand News Florence News Updates Florence news in hindi Florence news Florence Updates latest Florence News latest Fl