logo

भाजपा : बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 5 नेता पार्टी से निकाले गये

BABULALALALLAL.jpg

रांची 
घाटशिला उपचुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले नेताओं पर झारखंड भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि घाटशिला उपचुनाव प्रचार के दौरान इन नेताओं का आचरण पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ पाया गया।


निष्कासित नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत, सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली, और घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार शामिल हैं।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश भाजपा ने इसे संगठन की मजबूती के लिए जरूरी कदम बताया है।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News