logo

पैसे डबल करने के लालच में खुद के घर में कराई चोरी, अब पुलिस लेगी हिसाब

tupudana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में जमशेदपुर में पैसा डबल करने के लालच में एक युवक ने बड़ी साजिश रची। साजिश रचने वाले युवक का नाम सत्येंद्र सिंह है। सत्येंद्र ने पहले खुद अपने घर से 17 लाख की चोरी कर एक शख्स को पैसे दे दिए। इसके बाद खुद थाने में जाकर इसकी सूचना दी। अब इस घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि नोट डबल करने के चक्कर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 


सत्येंद्र सिंह समेत उसके 3 साथियों को गिरफ्तार 
मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर 1 में रहने सत्येंद्र सिंह के घर से अलमीरा में रखे 17 लाख रुपए चोरी हुई थी। सत्येंद्र कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी है। उनसे पुलिस में इस बात की शिकायत की। 24 दिसंबर को बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले रमेश उर्फ सिकंदर साथ उसके भतीजे से मुलाकात करवाते हैं और सत्येंद्र सिंह के बागबेड़ा घर होने के झूठी कहानी रचते हैं। इस मामले में सत्येंद्र सिंह समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 1 लाख 99 हजार 500 रुपये, एक स्कूटी, एक कार, 5 मोबाइल फोन जब्त किया है।


पहले पुलिस को गुमराह कर रहे थे सत्येंद्र
जानकारी देते हुए एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि सत्येंद्र सिंह पहले पुलिस को गुमराह कर रहे थे। उसके बाद उसने बताया कि उसके दो साथी अरविंद चौधरी और इंद्रजीत कुमार सिंह उसे पैसा डबल करने वाले गिरोह के रमेश उर्फ सिकंदर से मुलाकात करवाया था, जिसकी बात में वह आकर चोरी की झूठी कहानी को अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि बिहार से रमेश उर्फ सिकंदर की गिरफ्तारी हुई है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\