logo

वर्तमान के ‘आफतकाल’ को भूल BJP आपातकाल को याद कर रही है- RJD

RJD2.jpeg

रांची 

प्रदेश RJD कार्यालय रांची में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वर्तमान के ‘आफतकाल’ को भूल कर BJP आपातकाल को याद कर रही है। प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी कैलाश यादव,  महासचिव आबिद अली, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, रामकुमार यादव, कमलेश यादव, चंद्र शेखर भगत सहित अन्य उपस्थित थे। रजक ने हेमंत के जेल से छूटने पर कहा कि ये जनता की भी इच्छा थी। उनका जेल जाना बीजेपी की चाल थी। हेमंत ने इस चाल को नाकाम कर दिया। कहा, हेमंत सरकार अच्छे तरीके से चल रही है। 

रजक ने कहा, देश की स्थिति से सभी वाकिफ हैं। लोकसभा चुनाव हो गए और इस चुनाव में पराजय से बीजेपी की सरकार उबर नहीं पा रही है। कहा बीजेपी सरकार अभी तक हिंदू मुस्लिम और संविधान के हथकंडों से खेल रही है, जिसे जनता ने नकार दिया है। कहा कि बीजेपी ने मंहगाई और गरीबी को खत्म करने की बात कही थी। बेरोजगारी खत्म करने की बात कही थी। समानता और सामाजिक सुधार की बात कही थी। लेकिन इन्होंने एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। लोकसभा और इसके बाद हुए उपचुनाव में उनको इसीलिए पराजय का मुंह देखना पड़ा। कहा, इनके पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजों का खबरिया बनने का काम किया था। आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन काल में आज उससे भी खराब स्थिति देश में है। 

रजक ने कहा कि संविधान की हत्या की बात बोल कर बीजेपी जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कहा इनकी नीतियों और सोच में कभी बदलाव आने वाली नहीं है, ऐसा लगता है। आपातकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय वे यानी रजक भी जेल गये थे। 17 महीने जेल में रहे थे। लेकिन आज उससे भी खराब हालात हैं। बीजेपी पर आरोप लगाया कि इस देश की आर्थिक स्थिति को नीचे तक ले गये। 80 करोड लोगों को आप 5 किलो अनाज दे रहे हैं। मतलब इतने लोग गरीब हैं। कहा पौष्टिकता के रैंक में देश निचले पायदान पर है। फिर आने वाली युवा पीढी देश की सीमाओं पर सुरक्षा करने का काम कैसे करेगी। कहा हम शैक्षणिक स्तर पर पीछे हैं। लॉ एंड ऑर्डर में पीछे हैं। फिर भी केंद्र सरकार का दंभ है कि पीछे कम होने का नाम नहीं ल रहा है। 


 

Tags - RJDBJPShyam Rajak Jharkhand News