logo

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा केरल में 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament को किए संबोधित

7895.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सेक्रेट हार्ट कॉलेज एर्नाकुलम (केरल) में आयोजित 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament के भव्य उद्घाटन समारोह को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन समिति के चेयरमैन एवं विधायक टी.जे. विनोद, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरीस पॉलोज़ उम्माचेरिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेल प्रशासक, प्रशिक्षक एवं देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है और यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि ध्यान, धैर्य, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में आर्चरी की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेल के माध्यम से जीवन में सही दिशा देने के उद्देश्य से देशभर में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है, जिसके परिणामस्वरूप भारत आज विश्व आर्चरी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट और कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन कर रहा है।

 

आर्चरी केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा भी देती है, जिससे युवा अपने जीवन में अनुशासन और सफलता की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र और राज्य सरकारें खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आगे लाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags - 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament Sacred Heart College Ernakulam Kerala archery event Arjun Munda address former Chief Minister Arjun Munda Archery Association of India president T.J. Vinod MLA Dr Manojan K.K. Dr Joris Paulose Ummacheri