logo

मांडर उपचुनाव : गंगोत्री कुजूर को विजयी बनाकर झामुमो-कांग्रेस के परिवारवाद पर चोट कीजिए: बाबूलाल मरांडी 

a63.jpg

डेस्क: 

मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने चौपाल को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान गढ़े।

 

गठबंधन परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है! 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार के ही आरोप में मांडर के निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई लेकिन कांग्रेस, झामुमो और राजद ने पुनः परिवारवाद और भ्रष्टाचार को ही आगे बढ़ाने का कार्य किया। ऐसे भ्रष्टाचारी पार्टी और नेता से मांडर को मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा जब तक परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए सरकार चलेगी विकास का कार्य नहीं हो सकता। कानून व्यवस्था का हाल बुरा है रोज चोरी, हत्या, अपहरण, बहू बेटियों के इज्जत तार-तार हो रहे हैं। सुरक्षा देने वाली पुलिस वसूली में लगी हुई है।

कांग्रेस-झामुमो को केवल परिवार की चिंता! 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जेएमए को अपने परिवार की चिंता है। अपने और अपने परिवार के नाम से खनन पट्टा स्वयं ले रहे हैं। पत्नी, साली, विधायक प्रतिनिधि और प्रतिनिधि की पत्नी और परिवार के लोगों के नाम पर सत्ता का दुरुपयोग कर खनन पट्टा ले रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोग जीत गए तो पूरा झारखंड अपने नाम पर लिखवा लेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ मांडर विधानसभा में गंगोत्री कुजूर को भारी से भारी मत देकर गठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर एक चोट दें। 

सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है सोरेन परिवार! 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बालू, कोयला व अन्य खनिज संपदा लूट रहे हैं और गरीबों को बालू के नाम पर पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने कहा जब से हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं राज्य में अफरा-तफरी मच गई है। कहा कि जमींदारी प्रथा जरूर समाप्त हो गई है किंतु रांची से दुमका तक हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के परिवार गरीबों से सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन लिखवा ले रहे हैं।