logo

श्रावणी मेला 2025 को लेकर रांची से भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन संचालन की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मांग

RAGHUBAR_DAS.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्रावण मास के आगमन के साथ ही झारखंड सहित पूरे देश में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बनने लगा है। इसी क्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेल मंडल के माध्यम से रेल मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। उन्होंने श्रावणी मेले के अवसर पर रांची से भागलपुर के बीच मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, किउल और सुलतानगंज होते हुए एक विशेष ट्रेन सेवा के संचालन का आग्रह किया है।
उन्होंने यह अपील श्रावण मास के दौरान होने वाली कांवड़ यात्रा और बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा को ध्यान में रखते हुए की। उन्होंने लिखा, "हर साल हजारों श्रद्धालु रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों से अजगैबीनाथ धाम (सुलतानगंज) से गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पण करने जाते हैं।वर्तमान में रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18603) सप्ताह में केवल तीन दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। रघुवर दास ने शेष चार दिनों, रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए 11 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष ट्रेन संचालन की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी और सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें।रांची रेल मंडल से आशा की जा रही है कि वह इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएगा।"

 


 

Tags - Raghuvar Das Demnaded for Special Train From Ranchi to Bhagalpur latest news raguvar Das Demanden For Special train for Sharavan mela latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest jharkhand News Jharkhand Latest news