logo

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा बनाई नई पार्टी, ये रखा है नाम 

sinha25.jpg

रांची 

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने नई पार्टी का गठन किया है। पार्टी का नाम अटल विचार मंच रखा गया है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। बीजेपी ने जयंत सिन्हा की जगह विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग सीट से उम्मीदवार बनाया। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से जयंत सिन्हा के समर्थकों में कहीं-न-कहीं नाराजगी थी। हालांकि पुत्र जयंत सिन्हा का टिकट कटने के बाद उनके पिता यशवंत सिन्हा के अगले कदम के बारे में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे। अब सिन्हा ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी न किसी रूप में भागीदारी करेगी। 


 

Tags - Foreign Ministerparty Jharkhand NewsYashwant Sinha