logo

MS Dhoni : भारत के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर का माही को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- धोनी के संन्यास....

dhoni3.jpg

डेस्क:
भारत के पूर्व कप्तान MS धोनी को लेकर पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब कोचिंग बियॉन्ड माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम में माही को लेकर कई बातें कहीं है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें और त्रृषभ पंत को धोनी के संन्यास के बारे में पहले से पता था। एक बार बातचीत के दौरान धोनी ने यह संकेत दिया था कि वह अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं।


माही ने पहले ही दिया था संकेत
बता दें कि धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया था। श्रीधर ने अपने किताब में 2019 मैच का एक वक्या साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं अब यह खुलासा कर सकता हूं कि धोनी ने अपने रिटारमेंट को लेकर पहले ही संकेत दिया था। उन्होंने अपनी किताब में मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे विश्व कप के एक मोमेंट को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे विश्वकप सेमीफाइनल में रिजर्व डे की सुबह में ब्रेकफास्ट हॉल पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था। मैं कॉफी पी रहा था। उसी दौरान एमएस धोनी और ऋषभ पंत अंदर आए,अपना नाश्ता लिया और मेरे साथ आकर बैठ गए। एमएस धोनी हिंदी से पंत ने हिंदी में कहा कि भैया, कुछ लड़के आज ही लंदन जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। क्या आप भी जाना चाहोंगे। इस पर धोनी ने कहा कि नहीं ऋषभ,मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव मिस नहीं करना चाहता हूं।


धोनी के सम्मान के कारण कुछ नहीं कहा
श्रीधर ने आगे इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने धोनी के सम्मान की वजह से यह बात कभी किसी के सामने नहीं कहीं। उन्होंने कहा कि धोनी ने मुझ पर भरोसा जताया था। मैंने अपना मुंह किसी के सामने नहीं खोला। ना ही रवि शास्त्री के सामने और ना ही अरुण भारत के सामने। इतना ही नहीं मैंने तो अपनी पत्नी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था। बता दें कि धोनी ने एक बेहतरीन करियर के बाद 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धोनी विश्व के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। उनका विकेटकीपिंग में भी कोई तोड़ नहीं रहा। धोनी के कई रिकॉर्ड ऐसे रहे हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।