logo

जमशेदपुर में फोर्टिस अस्पताल ने OPD सेवाओं का किया विस्तार, किडनी और कैंसर रोगों पर रहेगा फोकस

ymruiei,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए फोर्टिस अस्पताल ने अपनी OPD सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। इसका उद्देश्य शहर और आसपास के लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना, ताकि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो सके और इलाज में देरी न हो।
इस पहल के तहत नेफ्रोलॉजी और ऑन्कोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बदलती जीवनशैली, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन शुरुआती लक्षण न दिखने के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते। फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता के नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. रितेश काउंटिया ने बताया कि किडनी की कई बीमारियां चुपचाप बढ़ती हैं और जब तक मरीज अस्पताल पहुंचता है, तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। उन्होंने समय पर जांच और सतर्कता को बेहद जरूरी बताया।
वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. देबप्रिय मंडल ने कैंसर की शुरुआती जांच पर जोर देते हुए कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं को नियमित कैंसर स्क्रीनिंग करानी चाहिए। महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों में प्रोस्टेट, हेड और नेक कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। समय पर पहचान होने से इलाज की सफलता और मरीज की जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है। फोर्टिस अस्पताल का दावा है कि यहां कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और बहु-विषयक टीम के जरिए कैंसर का समग्र इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। OPD सेवाओं के इस विस्तार के जरिए अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारियों से समय रहते लड़ने की तैयारी को मजबूत करना है।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News Updates Jamshedpur News in hindi Jamshedpur Updates Jamshedpur News in Hindi