गोड्डा
गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरगामा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की।
9 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 5:30 बजे पथरगामा थाना क्षेत्र के तेलनी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने महागामा की ओर से आ रही एक एल्युमिनियम कलर की मारुति स्विफ्ट कार (संख्या BR-6BH-7339) को रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखते ही चालक ने कार को घुमाकर महागामा की ओर भागने का प्रयास किया। उसी दौरान पीछे चल रही एक सुगापंखी रंग की स्पार्क एलएस कार (संख्या WB-20H-3481) के चालक ने भी भागने की कोशिश की।

सतर्क पुलिस बल ने पीछा कर दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि दोनों वाहन चोरी के हैं। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पथरगामा बाजार से मारुति स्विफ्ट कार चोरी की थी और उसका रंग बदलकर व फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोड्डा की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने विधिवत तलाशी लेकर दोनों कारों को जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस मामले में पथरगामा थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 09.10.2025, धारा 317(5)/341(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद वाहन:
1. एल्युमिनियम कलर की मारुति स्विफ्ट कार (संख्या BR-6BH-7339)
2. सुगापंखी कलर की स्पार्क एलएस कार (संख्या WB-20H-3481)
3. होंडा एसपी मोटरसाइकिल (संख्या BR-11AD-9466)
गिरफ्तार आरोपी:
1. प्रीतम कुमार, पिता – गंगा महाल्दार, ग्राम – बारकोप, थाना – पथरगामा, जिला – गोड्डा
2. विक्रम कुमार दास, पिता – सतीष रविदास, ग्राम – चानन, थाना – जिरबाबारी, जिला – साहेबगंज
3. लक्ष्मण मारैया, पिता – झूलन मारैया, ग्राम – बभनिया पारसी, थाना – ठाकुरगंगटी, जिला – गोड्डा
4. तेतर कुमार दास, पिता – कामेश्वर रविदास, ग्राम – माधुरी सिवानपुर, थाना – इसीपुर, जिला – भागलपुर (बिहार)
