logo

IIT खड़गपुर में फोर्थ ईयर के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

iit2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित आईआईटी में शुक्रवार को एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र रीतम मंडल के रूप में हुई है। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस साल जनवरी के बाद से यह चौथी आत्महत्या की घटना है, जिससे पूरा संस्थान सदमे में है। 

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी 21 वर्षीय रीतम मंडल संस्थान के राजेंद्र प्रसाद हॉल में रहता था। उसके साथ रहने वाले साथी छात्रों ने बताया कि वह गुरुवार रात खाना खाकर कमरे में लौटा था और उसके व्यवहार में कुछ भी असामान्य नहीं था। शुक्रवार सुबह जब वह बाहर नहीं आया और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो छात्र परेशान हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रीतम को फंदे से लटका पाया गया। 

आईआईटी खड़गपुर प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि, मंडल के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं दिखी थी। उसने हाल ही में गर्मी की छुट्टियों के बाद कक्षाएं शुरू की थीं। संस्थान के परामर्श केंद्र और संकाय से भी उसके मानसिक स्वास्थ्य या किसी अकादमिक परेशानी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली थी। संस्थान ने घटना की सूचना तुरंत रीतम के परिवार को दी और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Tags - National News National Latest News IIT Kharagpur IIT Kharagpur student commits suicide