logo

आयुष्मान योजना के तहत रांची के सदर अस्पताल में कैंसर का नि:शुल्क और सफल ऑपरेशन 

SDAR.jpeg

रांची 
रांची के सदर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन (APR-  Abdominal Perineal Resection) किया गया। कहा कि मरीज से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया। ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत बिल्कुल निःशुल्क किया गया। चिकितस्कों ने बताया कि 35 वर्षीय पिंकी देवी सर्जरी विभाग में नवंबर 2023 में दिखाने आई थीं। शक होने पर डॉक्टर जयंत घोष से कोलोनोस्कोपी और बॉयोप्सी करायी गयी। बॉयोप्सी की ऱिपोर्ट आने पर पता चला कि उनको कैंसर है। उसके बाद मरीज को कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टर प्रकाश भगत के पास रेफर कर दिया गया। उन्होंने बाकी की पूरी जांच कराई। 

जांच के बाद असल मर्ज का पता चला 

जांच होने के बाद पता चला कि बड़ी आंत का कैंसर ढाई-तीन सेंटीमीटर नजदीक तक पहुंच गया है। फिर उन्हें 4 साइकिल कीमोथेरेपी, 2-2 सप्ताह के अंतराल पर दी गई। उसके बाद रेडियोथैरेपी भी दी गई। रेडियोथैरेपी के 2 महीने के बाद ऑपरेशन किया जा सकता है। इसलिए म‌ई महीने के अंतिम सप्ताह में उनका ऑपरेशन किया गया। मरीज अब सामान्य हालत में है। उनका Stoma काम कर रहा है। यह ऑपरेशन और कीमोथेरेपी आयुष्मान योजना के तहत बिल्कुल निःशुल्क हुआ। आमतौर पर इस ऑपरेशन को निजी अस्पतालों में कराने पर लगभग 5 लाख से ऊपर का खर्च आता है। 


टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे 
कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार, एनीस्थिटिस्ट डॉ जयवंत मुर्मू, ओटी अस्सिटेंट सिस्टर सरिता, पूनम, ओटी असिस्टेंट सुशील। इसके साथ ही कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। इनमं मुकेश, लखन, माधव बंदो, रश्मि बाडा, आशा तिग्गा, संदीप, निशांत और तनवीर के नाम शामिल हैं। इलाज के दौरान सदर अस्पताल प्रशासन, पैथोलॉजी विभाग एवं सिविल सर्जन का विशेष सहयोग मिला। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sadar Hospital CancerOperationJharkhand News