logo

रांची के सुपर स्पेशियलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ 

sadar.jpeg

रांची 

रांची के सुपर सुपर स्पेशियलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कॉपी विधि से किया गया। मरीज काफी दिनों से परेशान थीं। उनका नाम नाम सुनीता देवी, उम्र 43 वर्ष बताया गया है। वे चुटिया की रहने वाली हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी पिछले 4 वर्षों से हर्निया से परेशान थीं। उनको दूसरी बार हर्निया हुआ था। सुनीता ने 2020 में रांची के एक निजी अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराय था। ये ओपन सर्जरी थी। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही उनको फिर से तकलीफ होने लगी। 


निजी अस्पताल मांग रहे थे ड़ेढ़ लाख रुपये 

इसके बाद उन्होंने विभिन्न निजी अस्पतालों से संपर्क किया। उन्हें सदर अस्पताल रांची के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में मिलकर इलाज करने की सलाह दी गई। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन के लिए उनसे कम से कम डेढ़ लाख रुपए की मांग बतौर फीस की गयी। सदर अस्पताल में सुनीता का सीटी स्कैन कराया गया। इसकी रिपोर्ट में उनके पेट की परत ( Anterior abdominal wall ) में कई छेद होने का पता चला। मरीज का ऑपरेशन दूरबीन विधि से हुआ। इसे मेडिकल टर्म में IPOM plus ( Hybrid technique ) कहा जाता है। सूनीता का ऑपरेशन सफल रहा। 


इन चिकित्सकों का रहा योगदान 
सुनीता देवी के ऑपरेशन में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। वहीं, ऑपरेशन करने वाली टीम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार, डॉ विकास बल्लभ, ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि, मुकेश, पूनम सिस्टर, सुशील, सरिता और मोहित शामिल थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - Sadar HospitalherniaFree operationayusman