logo

घाटशिला उपचुनाव में मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में FST ने दो पर कराया FIR

घाटशिला उपचुनाव में मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में FST ने दो पर कराया FIR

द फॉलोअप डेस्क

घाटशिला उपचुनाव के दौरान मतदान के नियम उल्लंघन (गोपनीयता भंग) करने के एक मामले में फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) ने दो लोगों के खिलाफ घाटशिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। 
जानकारी के अनुसार, वोटिंग के दौरान मतदान कक्ष के अंदर EVM मशीन में वोट डालने की एक तस्वीर को दो लोगों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया था। जिसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड टीम हरकत में आई और दोनों अकाउंट को खंगालते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता विमल किशोर बैठा और भाजपा के मनी मोहंती ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल (फेसबुक) के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में EVM मशीन दबाते हुए एक तस्वीर को पोस्ट किया था। जिसके कैप्शन में विमल किशोर बैठा ने लिखा था कि घाटशिला की जनता शुरुआत कर दी है। इस बार कमल खिलेगा। वहीं, मनी मोहंती ने फोटो पोस्ट करते हुए पहले मतदान फिर जलपान का स्लोगन लिखते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की है। 
दरअसल, मतदान कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार की फोटो खींचना या वीडियो फिल्म बनाने पर पूर्ण पाबंदी है, जिससे कि मतदान की गोपनीयता भंग होती हो। हालांकि, मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के कुछ ही देर बार संबंधित दोनों अकाउंट से पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update ghatshila by-election news