logo

टेंट लगाकर सो रही स्पेनिश महिला के साथ दुमका में गैंगरेप

rape29.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला बाइक टूर पर निकली है। शुक्रवार की देर रात महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की जांच की जा रही है। 

टेंट में सो रही थी लड़की 
जानकारी के अनुसार स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी। रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गयी। इसी दौरान वहां 7 से 8 की संख्या में युवक पहुंचे। महिला के साथ रेप किया। घटना के बाद महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

एसपी ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की संख्या करीब 8 से 10 थी। घटना की सूचना मिलने के बाद दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद से पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है।