logo

मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी अरेस्ट

ीोूह2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रातू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। रातू पुलिस के अनुसार रातू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग लड़की शुक्रवार की रात अपने गांव के ही एक लड़के के साथ पास के गांव में सरहुल पर्व पर आयोजित मेला देखने गई थी। मेला देखकर जब दोनों सहेलियां गांव के लड़के के साथ अपने घर लौट रही थी।उसी दौरान एक सुनसान स्थान पर तीन लड़के अचानक आ गये और दोनों नाबालिगों लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। 

गांव के लड़के ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार जिस लड़के के साथ दोनों नाबालिग लड़कियां मेला देखने निकली थी उसी लड़के ने फोन कर अपने अन्य तीन साथियों को बुलाया था। चारों लड़के मिलकर दोनों लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इस क्रम में किसी तरह मौका पाकर एक लड़की भाग गई, लेकिन एक लड़की लड़कों के चुंगल में फंस गई। सुनसान स्थान पर चारों लड़कों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। गैंगरेप की शिकार लड़की किसी तरह अपने गांव पहुंची और अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। 

परिवार वाले शनिवार की दोपहर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह भी पुलिस के सामने कबूल किया है। गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की है। जिसपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

Tags - Gang rape 5 accused arrested  gang sexual abuse Ranchi news Ranchi