logo

मेला देखकर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

rape_210.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बोरियो थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की है। गैंगरेप की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बरहेट थाना क्षेत्र निवासी एक दंम्पती गुरुवार शाम मेला देखकर बोरियों लौट रहा था, महिला का मायके बोरियो में है। तभी गांव के पास कुछ बदमाशों ने पति-पत्नी को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके पति के साथ मारपीट की। युवक किसी तरह भागकर लोगों को बुलाने गांव पहुंचा। उसने मामले की जानकारी अपने ससुर को दी। सभी घटनास्थल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। देर रात तक महिला को ढूंढा गया। इधर गुरुवार को ही देर रात 3 बजे महिला बदहवास होकर गांव पहुंची। उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को दी। घर पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे बोरियो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि इस मामले में केस संख्या 96/23 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छानबीन जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT