logo

रांची में आर्मी जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इस क्षेत्र का है मामला

rape220.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला खरसीदाग ओपी क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि उसके साथ चार लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह कुछ दिनों पहले ही अपने इस नए घर में शिफ्ट हुई है। सोमवार की रात चार युवक उसके घर में घुस आए और चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया है कि वह आरोपियों को नहीं पहचानती है। 


भारतीय सेना में है पति
पीड़िता ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार वह खूंटी जिला की रहने वाली है। वह खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित घर में अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान चार अपराधी उसके घर में आ गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति भारतीय सेना में हैं उनकी पोस्टिंग फिलहाल लेह में है। मामले की जानकारी होने पर रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल और डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर पांडेय पीड़ित महिला के घर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।


पुलिस को दी मामले की जानकारी 
पीड़िता ने दोनों अधिकारियों पूरी घटना से अवगत कराया है। रांची के रूरल एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित महिला हाल में ही अपने नवनिर्मित घर में रहने के लिए आई है। उनके अनुसार महिला दुष्कर्मियों को अपराधियों में से   नहीं पहचानती है। पीड़ित महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Ranchi Hindi News Ranchi Gang Rape