logo

फोटोशूट का झांसा देकर दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

ीोजा21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिमडेगा जिले में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िताओं के परिजनों ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि दोनों लड़कियों को फोटोशूट का झांसा देकर बुलाया गया था। पहले से परिचित होने की वजह से दोनों लड़कियां युवकों के साथ फोटोशूट के लिए चली गई थी। जिसके बाद दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 


एक लड़की नाबालिग है
बताया जा रहा है कि एक लड़की नाबालिग है। एक लड़की के साथ दो लड़कों ने और दूसरी लड़की के साथ 2 से अधिक लड़कों ने रेप किया है। पीड़िता पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के मुताबिक लड़कियां फोटोशूट के लिए युवकों के साथ चली गईं थी। इसके बाद दोनों लड़कियों को एक गाड़ी में बिठाकर सिमडेगा से बानाबीरा इलाके में ले जाया गया। जहां उन्हें जंगल में रखा गया और दुष्कर्म किया गया। 


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना के बाद लड़कियों ने पूरे मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर मुफस्सिल थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संबंधित इलाकों और आरोपियों के घरों में छापेमारी की और देर रात 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

Tags - Simdega News Simdega Update Simdega Recent News