logo

तिहाड़ जेल के अंदर दो गुटों में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या

tillu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
दिल्ली की तिहाड़ जेल से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक जेल के अंदिर गैंगवार हुआ है। गैंगवार में  गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है।  फिलहाल, पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर दो गुटों में झड़प शुरू हुई थी, देखते ही देखते यह झड़प हत्या तक पहुंच गई। विवाद के दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद में जेल प्रशासन ने टिल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो जानकारी है उसके मुताबिक जेल नंबर 8 में बन्द जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों ने टिल्लू पर यह जानलेवा हमला किया है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू की मौत हुई है। 


लोहे की ग्रिल से हुआ हमला 
टिल्लू 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र गोगी की पुरानी दुश्मनी रही है। इन दोनों की आपसी रंजिश में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। टिल्लू ताजपुरिया के खिलाफ अवैध कब्जे, हत्या, जबरन वसूली जैसे तमाम गंभीर मामले दर्ज हैं। टिल्लू के साथ ही एक अन्य कैदी पर भी हमला किया गया है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने टिल्लू पर 40 से 50 वार किए थे। करीब 10 मिनट तक उस पर हमला होता रहा। तिहाड़ जेल अधिकारी ने बताया है कि हाई सिक्योरिटी वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले टिल्लू पर गोगी गैंग के कैदियों ने हमला किया है। हमलावरों ने लोहे की ग्रिल काटी और चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदे और टिल्लू पर हमला किया।