logo

झारखंड : नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ मारपीट पर बोलीं गंगोत्री कुजूर,राज्य में बेटियां असुरक्षित

WhatsApp_Image_2022-07-19_at_8_41_27_PM.jpeg

डेस्क:
भाजपा(BJP) महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रिम्स(RIMS) जाकर बेड़ो घाघरा की रहने वाली पीडिता का हाल चाल लिया है। ज्ञात हो कि आज बेड़ो में एक मामूली विवाद बिजली के तार नहीं को पास करने के कारण 16 वर्षीय आदिवासी युवक को कुछ अल्पसंख्यक समुदाय(Minority community) के लोग जान से मारने पर उतारू हो गये थे। इसी क्रम में उसकी  बहन ने अपने भाई को पीटता देख तौसीक हुसैन,दानिश हुसैन,आफताब हुसैन,आशिक हुसैन से अपने भाई को मारने से मना किया। लेकिन, लोग नहीं माने और बेरहमी से युवती की पिटाई कर दी। इसके साथ वहाँ मौजूद कुएं में जान से मारने की नीयत से डालने लगे। इसी क्रम में गाँव वालों ने शोर मचाया तब ये लोग भाग गए।

युवती से मिली गंगोत्री कुजूर
घटना की जाकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में मंजूलता दुबे,डॉ सीमा सिंह,रेखा महतो सहित कई नेत्री ने रिम्स जाकर मामले की जानकारी ली ।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी लिया।लड़की की हालत गम्भीर बनी हुई है।

प्रदेश में बेटियां असुरक्षित
महिला मोर्चा की टीम ने उनके परिजनों को आश्वस्त कर बरियातू रिम्स थाना को घटना की जानकारी दी और प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांगोत्री कुजूर ने कहा कि राज्य में आदिवासी बच्चियां असुरक्षित है। जब से यह सरकार बनी है तब से आदिवासी महिलाओं विशेष कर आदिवासी बच्चियां एक विशेष वर्ग का शिकार हो रही है।आरती कुजूर ने कहा हेमन्त सरकार में अल्पसंख्यकों के मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कानून को अपने हाथ में लेकर घटने को अंजाम देने में कतई नहीं भय खाते हैं। प्रदेश में लगातार आदिवासी बेटी बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है ।