logo

मौत से 10 मिनट पहले गैंगस्टर अमन सिंह ने व्यवसाई को दी थी जान लेने की धमकी

aman_singh_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। जांच में कई हैरान करने वाली बात सामने आ रही है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अपनी हत्या से ठीक 10 मिनट पहले अमन ने रंगदारी न देने पर किसी व्यवसाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात की जानकारी खुद व्यवसाई ने पुलिस को दी है। अमन को क्या पता था कि जिस वक्त वह व्यवसाई को नींद से सुलाने की धमकी दे रहे थे इसकी मौत ने उसकी चौखट पर दस्तक दे दिया था। 


पुलिस को नहीं मिला कोई मोबाइल
अमन सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने जेल में छापेमारी की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमन अपने साथ हमेशा जेल में मोबाइल रखता था। उसकी कथित गर्लफ्रेंड के पास भी मोबाइल है। दोनों बात भी करते थे। दोनों का मोबाइल एक बड़े से हॉटपॉट में छिपाकर रखा जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोई मोबाइल नहीं मिला है। दोनों का मोबाइल पुलिस के लिए रहस्य का विषय बना हुआ है।  


सीसीटीवी फुटेज में पैर दबाते नजर आया सुजीत 
खबय यह भी सामने आई है कि 12 नवंबर यानि दिवाली के दिन अमन सिंह ने जेल में अपने गुर्गों के लिए मिठाई मंगवाई थी। 12 नवंबर को जेल में जमकर मिठाइयां बंटी थीं। जेल प्रशासन और कर्मियों की मदद से बंदियों ने अंदर दिवाली का जश्न मनाया था। जांच में खुलासा हुआ है कि धनबाद जेल के महिला वार्ड में बंद अमन सिंह की कथित गर्लफ्रेंड के लिए आए दिन जेल में उनकी पसंद का खाना आता था। जेल कर्मियों की मदद से उसके लिए खाना वार्ड तक पहुंचाया जाता था। महिला मित्र से निकटता के कारण भी अमन सिंह कइयों की आंखों में खटक रहा था। हत्या से पहले अमन का पैर दबाते नजर आया सुजीत जेल के सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच में पता चला है कि मौत से पहले अमन सिंह का सुजीत नामक बंदी पैर दबा रहा था।