logo

गढ़वा जिला झामुमो कमेटी भंग, पुनर्गठन के लिए संयोजक मंडली का गठन

गढ़वा जिला झामुमो कमेटी भंग, पुनर्गठन के लिए संयोजक मंडली का गठन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
JMM Jharkhand News: कतिपय विवादों में घिरने वाली गढ़वा जिला झामुमो कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। साथ ही झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर नयी कमेटी के गठन के लिए 17 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है। संयोजक मंडली को बैठक कर 15 दिनों के अंदर नयी कमेटी के गठन के लिए अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया है। संयोजक मंडली में मिथिलेश ठाकुर, अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दूबे, नितेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जेपी मिंज, शांति देवी, अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, संजीव कुमार भुइंया, कामेश्वर बैठा, जैनुल आबेदिन खान और धर्मराज पासवान को शामिल किया गया है।

पिंटू सिंह अब धनबाद महानगर कमेटी के सचिव बने
झामुमो ने धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह को इस पद से मुक्त करते हुए अब सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं अबु तारिक को महानगर कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी।

Tags - JMM Garhwa District Committee Dhanbad District Committee Hemant Soren