logo

गढ़वा: : शहीदों के पेट में बम प्लांट करने वाला कुख्यात नक्सली धराया, राहत! 

garhwapolice.jpg

गढ़वाः

आपको याद होगा कि वर्ष 2013 में लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें शहीद पुलिस वालों के पेट में बम प्लांट किया गया था। बम प्लांट करने वाले नक्सली सुशील राम उर्फ रितेश समेत 2 लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशील राम एक सक्रिय नक्सली रहा है। वह प्रशांत बोस व अरविंद का सहयोगी भी रह चुका है। SP अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुशील पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहने वाला है। 

सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने की थी मंशा
सुशील राम 2010 और 2013 में हुई नक्सली घटनाओं में जेल जा चुका है। फिलहाल वो खुद का भारतीय पब्लिक कम्युनिस्टपार्टी नामक आपराधिक संगठन चला रहा था। पुलिस ने उसे कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार किया है। 2013 में हुई पूरी घटना के बारे में नक्सली ने पुलिस को जानकारी दी है। उसने बताया कि पेट में बम छुपाने की यह मंशा थी कि दूसरे सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाया जा सके। नक्सलियों को अंदेशा था कि शव उठाने से लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने तक के बड़ा विस्फोट हो जाएगा।

नक्सली सुशील राम के खिलाफ कई मामले दर्ज
सुशील की निशानदेही पर एक दे'शी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, ग्राइंडर मशीन, फोन, बाइक, रुपए आदि बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ गढ़वा व लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संगठन के छह सदस्यों खुस्तर अंसारी, नीतीश यादव, उपेंद्र सिंह, सैयदा हुसैन, सुचित कुमार और चंद्रदेव गौड़ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।