logo

उलगुलान महारैली में होगा झारखंड, देश, सनातन और विकास विरोधियों का जमावड़ा : बाबूलाल मरांडी

BABULAL201.jpeg

रांची  

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली पर हमला किया। उन्होंने कहा कि रांची में गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी, विकास विरोधी लोगों का जमावड़ा हो रहा है। इसमें वही लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है। वह शनिवार को पार्टी के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। 

बीजेपी की उपलब्धियां गिनाईं
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक देश में राज किया। इस दौरान उसने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को दबाने का काम किया। जयपाल सिंह को खरीदने का काम किया। उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। शिबू सोरेन का उपयोग सरकार बचाने में किया। पैसा देकर आंदोलन को दबा दिया। ये सभी आदिवासियों की बात करते हैं। राज्य और यहां की निवासियों की विकास की बात करते हैं। इसका कभी उन्होंने ख्याल नहीं रखा। कहा, अटल बिहारी वाजपेई ने वचन दिया था कि सत्ता में आते ही झारखंड अलग राज्य की स्थापना होगी। सत्ता में आने के बाद उन्होंने 15 नवंबर, 2000 को अलग राज्य बना दिया। यह सोच एक आम आदमी की है।


हेमंत सरकार पर लगाये आरोप 

मरांडी ने कहा की रैली शामिल होने वाले लोग सत्ता में आने पर सारा समय लूटने में लगाते हैं। हेमंत सोरेन 4 साल सरकार में रहे। आज वे जेल में हैं। जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत उनपर पर चरितार्थ हो रही है। सत्ता मिलने के बाद नदी, बालू, पहाड़ तक नहीं छोड़ा। राजमहल के पहाड़ को खोद दिया। राजमहल में 1000 करोड़ के पत्थर का अवैध खनन हुआ है। ईडी ने इसका उल्लेख अपने चार्जशीट में किया है। बालू, कोयला पत्थर की लूट की। जमीन में फर्जीवाड़ा का उसको बेचने का काम किया। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा।  इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शिव पूजन पाठक और अविनेश सिंह भी मौजूद थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiBJPgathering Ulgulan Maharally