logo

मोरहाबादी मैदान में BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे

रहूोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हेमंत सोरन सरकार के खिलाफ भाजयुमो आज युवा आक्रोश रैली निकाल रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मोरहाबादी पहुंच चुके हैं। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। आईजी अखिलेश झा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित कई पुलिस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। 


प्रशासन अलर्ट 
2000 अतिरिक्त जवानों को नियुक्त किया गया है। वहीं, कंटीले तारों से बैरेकेडिंग की गयी है। कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की फैली खबर के बाद भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंडी युवाओं के आक्रोश से डर गयी है। यह सरकार धरना, रैली और सभा जैसे लोकतंत्र के संवैधानिक अधिकार को रोक रही है। शायद यह पहली बार हो रहा है कि किसी रैली को रोकने के लिए कंटीले तारों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे हम पाकिस्तान बॉर्डर पर खड़े हैं।