logo

घाटशिला उपचुनाव : कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग, आयोग ने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्या है तैय़ारी 

vote666666666666.jpg

रांची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के. रवि कुमार ने कहा है कि मंगलवार 11 नवंबर को 45 घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव करने हेतु पोलिंग पार्टी का डिस्पैच हो गया है। आज शाम तक सभी अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षा की सारी व्यवस्था की गई है।  के. रवि कुमार मुख्यालय में घाटशिला विधानसभा उप चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए स्थापित किए गए वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर अंदर एवं बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसकी वेबकास्टिंग के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं आरओ आफिस से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि घाटशिला उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतों का अवश्य इस्तेमाल करें। इसके साथ साथ अपने मित्रों, परिवारजनों, पड़ोसियों को भी मतदान हेतु अवश्य प्रेरित करें। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी  देव दास दत्ता सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News