logo

गिरिडीह बना स्वच्छता का रोल मॉडल, सर्वेक्षण में राज्य में पहला स्थान

giridih_swach.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देते हुए गिरिडीह जिला स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। अब तक 19,425 लोगों ने सिटीजन फीडबैक ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण में भाग लेकर जिले को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। यह अभियान 30 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें ग्रामीणों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है।
खास बात यह है कि मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद गिरिडीह की ग्रामीण महिलाएं विशेष रूप से आगे आ रही हैं और सर्वेक्षण में न केवल भाग ले रही हैं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ गिरिडीह के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, पुरुषों से लेकर महिलाओं तक – हर वर्ग, हर समुदाय इस मुहिम को बल दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर आई जागरूकता अब आंदोलन का रूप ले चुकी है।
प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान, पंचायतों की भागीदारी और आम लोगों की संकल्पशक्ति, इन सभी के समन्वय से गिरिडीह एक बार फिर स्वच्छता की दिशा में मिसाल बनकर उभरा है।

 

Tags - Giridih updates Giridih Updates latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News jharkhand updates Giridih news