logo

गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांडेय में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

साइबर2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली थी कि गिरिडीह–गांडेय रोड किनारे बैरगी गांव के आसपास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खों के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में साजीद अंसारी (22 वर्ष), नजाउल अंसारी (23 वर्ष) — दोनों ग्राम दाब, थाना गांडेय, तथा चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे और ओटीपी लेकर उनके खातों से पैसे ठगते थे।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी — मो. आलम अंसारी (ग्राम महजोरी ढाब) और फारमुल अंसारी (ग्राम महजोरी ढाब) भागने में सफल रहे। इनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 36/2025, के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news giridih news giridih khabar giridih police cyber crime news