logo

गिरिडीह के गगन ने UPSC में पाई सफलता, पिता चलाते हैं राशन की दुकान

ुोुोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें झारखंड गिरिडीह के गगन कुमार ने भी बाजी मारी है। गगन ने 556वां रैंक हासिल किया है। गगन गिरिडीह के सरिया बगोदर के रहने वाले हैं। पिता का नाम सुभाष बर्णवाल है, जो कि राशन दुकान चलाते हैं। बता दें कि गगन ने पांचवी बार में यह  सफलता हासिल की है। दो भाईयों में गगन कुमार छोटे हैं। एक बहन है, जो डॉक्टर हैं। वहीं, बड़ा भाई पिता के काम में हाथ बंटाता है। अभिनव ने कड़ी मेहनत से इस सफलता को हासिल किया है। उन्होंने 2017 में IIIT इलाहाबाद से इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गगन ने अपने बारे में बताया कि वह हर दिन सात से आठ घंटे तक पढ़ते थे। इससे पहले भी दूसरी और तीसरी अटेंप्ट में वह साक्षात्कार में पहुंच गये थे।  पिछली 2 बार में जब उनका सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह हताश हो गये थे। तब उन्होंने सोचा कि वह अब प्राइवेट नौकरी करेंगे। लेकिन उनकी  मां ने समझाया कि तुम अपने लक्ष्य से पीछे मत हटो। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत हासिल की और आज परिणाम सबके सामने है। गगन के पिता हर माह उसे 12 हजार  रुपये दिल्ली भेजते थे। दिल्ली के पटेल नगर में गगन रहा करते थे क्योंकि वहां किराया कम था। उन्होंने बताया कि सिर्फ ऑप्शनल सब्जेक्ट का उन्होंने कोचिंग किया। बाकी सारे विषय की पढ़ाई उन्होंने खुद से की। उनकी 10वीं की पढ़ाई सरिया के ही स्कूल से हुई ।इसके बाद इंटर की पढ़ाई छोटानागपुर इंटर कॉलेज बैरोकेला से किया। 


933 कैंडिडेट्स की होगी नियुक्ति
बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। UPSC Result के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल UPSC Toppers की लिस्ट में इस साल टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। वहीं, इशिता किशोर ने ऑल ओवर इंडिया में टॉप किया है। बता दें कि UPSC की तरफ से फिलहाल टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई है। मार्क्स कुछ दिन बाद जारी होंगे।  IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263  OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT